देवेंद्र के बाद उद्धव ने भी गगराणी पर जताया भरोसा, बने प्रधान सचिव

देवेंद्र के बाद उद्धव ने भी गगराणी पर जताया भरोसा, बने प्रधान सचिव

Tejinder Singh
Update: 2019-12-09 14:58 GMT
देवेंद्र के बाद उद्धव ने भी गगराणी पर जताया भरोसा, बने प्रधान सचिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वन विभाग के प्रधान सचिव विकास खर्गे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का प्रधान सचिव बनाया गया है। तत्कालिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रधान सचिव रहे भूषण गगराणी पर उद्धव ठाकरे ने भी विश्वास जताया है। गगरणी को फिर से मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। 

सचिन कुर्वे को महाराष्ट्र एयरपोर्ट विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नागपुर के जिलाधिकारी रह चुके कुर्वे को तत्कालिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपना सचिव बनाया था। एई रायते को सेल टैक्स (मुंबई) में संयुक्त आयुक्त के पद पर भेजा गया है। सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अमोल येडगे को अमरावती जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। केएच बगाते को जिला परिषद रत्नागिरी के सीईओ के पद पर भेजा गया है। अभी तक वे सरकार सरोवर परियोजना (नंदुरबार) के अतिरिक्त जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे।                

          

Tags:    

Similar News