पारिवारिक विवाद के चलते फौजी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

पारिवारिक विवाद के चलते फौजी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-06 16:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!


डिजिटल डेस्क रीवा। छुट्टी पर आए फौजी ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सतना जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत मगरास निवासी कृष्ण केशव त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी 38 वर्ष सेना में पदस्थ था। बीते दिनों वह छुट्टी में अपने गांव आया था। बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार फौजी की पत्नी  रीवा शहर के ढेकहा मोहल्ले में अपने बच्चे के साथ किराए का मकान लेकर रहती है। बताया जा रहा है कि गत दिवस फौजी ढेकहा अपनी पत्नी के पास आया था। जहां पारिवारिक कलह के चलते फौजी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान  फौजी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। अपने बच्चे के साथ थाने पहुंची पत्नी ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया।
जमानत पर था फौजी-
जमानत पर वह जेल से बाहर आया और अपने गांव गया, जहां उसने जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही फौजी के जहर खाने का पता चला उन्होंने उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां फौजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक फौजी के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
क्या कहते हैं मृतक के परिजन-
मृतक फौजी की मां ने बताया कि  मेरे बेटे की उसकी पत्नी से नहीं पटती थी। चारित्रिक संदेह के चलते आए दिन पति- पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस विवाद का परिणाम यह निकला कि मेरे बेटे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
इनका कहना है-
 पत्नी से मारपीट के आरोप में मृतक जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद उसने जहर खा कर अपनी जान दे दी। मृतक  के परिजनों ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने जहर दिया है।  मामले की जांच चल रही है।  
राजकुमार मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइंस रीवा

Tags:    

Similar News