अशोक चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

Tejinder Singh
Update: 2019-05-28 09:31 GMT
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले अपने पद का इस्तिफा देने की पेशकश की। अब विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफा दे रहे है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ गठबंधन होने के बावजूद पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद का इस्तीफा देने की पेशकश की है।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष अपने इस्तीफे की बात कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार 13 राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिए है। गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने भी चुनाव नतीजे के दिन ही अपने पद का इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि यह कहा जा रहा था कि अशोक चव्हाण सोमवार को दिल्ली पहुंचकर अपना इस्तीफा राहुल गांधी को प्रस्तुत करेंगे, लेकिन वे आज दिल्ली नहीं पहुंचे।

जानकारी के अनुसार अब तक जिन प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे राहुल गांधी को भेजे है उनमें उत्तरप्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर, पंजाब कांग्रेस के सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार आदि शामिल है। 
 

Tags:    

Similar News