भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फडणवीस से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री असलम शेख

कयास भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फडणवीस से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री असलम शेख

Tejinder Singh
Update: 2022-07-31 16:35 GMT
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच फडणवीस से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री असलम शेख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेसी नेता और राज्य के पूर्व वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। शेख पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ ईडी की जांच की बात कही जा रही थी। इसी बीच शेख भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय के साथ फडणवीस से मुलाकात करने उनके मुंबई स्थित सरकारी आवास सागर पर पहुंचे तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया। मुलाकात के बाद शेख ने मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए। असलम शेख मुंबई के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में शामिल हैं। मुंबई के पालक मंत्री रहे शेख आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी के लिए अहम हैं लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उनकी भाजपा नेताओं से करीबी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकतीं हैं। बता दें कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि पिछले दो सालों में मंत्री पद पर रहते हुए शेख ने मालवणी और मड इलाकों में भूमाफियाओं की मदद करके 28 फिल्म स्टूडियों और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण करवाया। इनमें से 5 स्टूडियो सीआरजेड जोन में बनाए गए हैं। सोमैया ने दावा किया कि इसके जरिए एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी लेकिन इसी बीच शेख और फडणवीस की मुलाकात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।     
 

Tags:    

Similar News