सिंगरौली में वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि मंजूर

सिंगरौली में वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि मंजूर

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-09 07:56 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, रीवा। सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत भलया टोला में 7 नवम्बर को टाटा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी थी तथा दो गंभीर रूप से घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। दुर्घटना में 11 व्यक्ति गंभीर रूप से तथा 10 व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हो गये थे। इन्हें तत्काल उपचार सहायता उपलब्ध करायी गई। दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के निकटतम वारिसों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। दुर्घटना के तीन मृतकों के वारिसों को संबल योजना से चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि तथा अन्त्येष्टि के लिये पांच-पांच हजार रूपये की राशि मंजूर की गई है। इस संबंध में बताया गया है कि सभी मृतकों तथा घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये शासन को अनुरोध पत्र भेजा गया है। संबल योजना में पात्र पाये जाने पर दुर्घटना में मृत छोटेलाल पिता रामखेलावन अगरिया निवासी भैसा बूड़ा, सुखपाल पिता रामधनी अगरिया निवासी रौहाल तथा पप्पूलाल पिता बलजीत अगरिया निवासी सर्वहरा टोला के वारिसों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। शेष दो मृतकों को संबल योजना में पात्र न होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि मंजूर की गई है। यह राशि दुर्घटना में मृत हीगनिवारी अगरिया पिता रामधनी अगरिया ग्राम रौहाल तथा छोटेलाल अगरिया पिता गोलई अगरिया निवासी रौहाल के निकटतम वारिसों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। घायलों को भी शासन के मापदण्ड के अनुसार शीघ्र ही आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

Similar News