बालाघाट: पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़, एक की मौत, दहशत में ग्रामीण

बालाघाट: पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़, एक की मौत, दहशत में ग्रामीण

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-07 17:25 GMT
बालाघाट: पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़, एक की मौत, दहशत में ग्रामीण


डिजिटल डेस्क बालाघाट।. जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र बांसबेहरा में रविवार देर शाम पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग का दौर चला। सुबह इसी स्थान पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इस युवक की मौत पुलिस मुठभेड़ के दौरान ही गोली लगने से हुई है। उसके किसकी गोली लगी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि मृत युवक नक्सलियों का सहयोगी भी हो सकता है। घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

एसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी कि बांसबेहरा गांव में दो नक्सली अपना इलाज कराने के लिए आए हैं। खबर पर रविवार शाम को हॉक फोर्स ने बांसबेहरा के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान विस्तार दलम के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। काफी देर तक मुठभेड़ चली। इसी दौरान बारिश का फायदा उठाते हुए नक्सली  भाग खड़े हुए। जिसके बाद सोमवार सुबह 5 अतिरिक्त पार्टियों को इलाके की सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान हॉक फोर्स की एक पार्टी को मुठभेड़ वाले स्थान पर करीब ४५ वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरर में गोली लगने के निशान थे। प्रथमदृष्टया ही यह बात सामने आ गई कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो नाई है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी श्री तिवारी का मानना है कि मृतक नक्सलियों का सहयोगीभी  हो सकता है। संभवत: मुठभेड़ के दौरान ही इसको गोली लगी है। फिलहाल मर्ग कायम करके मामले की जांच की जा रही है।
ये भी है चर्चा - जानकार सूत्रों के अनुसार यह भी चर्चा रही कि मृत मिला युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वह यहां रिश्तेदारी में देवगांव में आया हुआ था। पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।  

 

Tags:    

Similar News