बीड़ी पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को मिलेगा 2 करोड़ बोनस

बीड़ी पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को मिलेगा 2 करोड़ बोनस

Tejinder Singh
Update: 2020-04-09 08:34 GMT
बीड़ी पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को मिलेगा 2 करोड़ बोनस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वन विभाग में बीड़ी पत्ता इकट्ठा करने वाले मजदूरों को जल्द ही 2 करोड़ 17 लाख रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे। नागपुर विभाग में लगभग 15 हजार मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 में बीड़ी पत्ता कलेक्शन से सरकार को 7 करोड़ 94 लाख रुपए की आमदनी हुई है। नागपुर वन विभाग की बात करें तो इसके अंतर्गत दक्षिण उमरेड, उत्तर उमरेड, नरखेड़, कोंढाली, काटोल, हिंगना, देवलापार, पारशिवनी, रामटेक, पवनी, कलमेश्वर, सेमिनरी हिल्स, बुट्‌टीबोरी, खापा आदि इलाके आते हैं। इन जंगल क्षेत्र में बीड़ी पत्ता रहता है, जिसे तेंदू पत्ता भी कहा जाता है। वन विभाग गांव के आस-पास रहने वाले मजदूरों की सहायता से इन जंगलों से तेंदूपत्ता तोड़कर इसे ठेकेदारों को बेचते हैं। हर साल यह प्रक्रिया चलती है। लगभग 15 हजार मजदूर इस काम को करते हैं। वर्ष 2019 में इकट्ठा किए गए तेंदू पत्ते से सरकार को 7 करोड़ 94 लाख का मुनाफा हुआ था, जिसमें से 2 करोड़ 14 लाख रुपए बोनस के रूप में मजदूरों में बांटा जाएगा। हालांकि लॉकडाउन के कारण फिलहाल इसे बांटना संभव नहीं है, लेकिन जल्दी ही इसे बांटा जाएगा।

लगातार कम हो रहा तेंदूपत्ता

आंकड़ों को देखने पर यह बात साबित होती है कि जंगलों से बीड़ी पत्ता लगातार कम होते जा रहा है। वर्ष 2017 की बात करें, तो 21 करोड़ 13 लाख का पत्ता कलेक्शन किया था। वहीं वर्ष 2018 में 11 करोड़ 29 लाख का तेंदूपत्ता कलेक्ट किया था। वहीं इस बार यानी 2019 में 7 करोड़ 94 लाख का तेंदूपत्ता ही इकट्ठा किया गया है।

Tags:    

Similar News