भोपाल: फ्लाइट में पसंद की सीट नहीं मिली तो प्रज्ञा ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

भोपाल: फ्लाइट में पसंद की सीट नहीं मिली तो प्रज्ञा ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-22 05:30 GMT
भोपाल: फ्लाइट में पसंद की सीट नहीं मिली तो प्रज्ञा ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर फ्लाइट में अपनी पसंद की सीट नहीं मिलने पर नाराज हो गई। प्रज्ञा ठाकुर शनिवार को दिल्ली से एक निजी विमान से भोपाल आ रही थी। उन्होंने बुक की गई सीट न मिलने, स्पाइसजेट की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत भी की है। भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया कि "हमने प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत शिकायत दर्ज कर ली है। हम स्पाइसजेट और उनके चालक दल से इसके बारे में जानकारी लेंगे।"

 

 

निदेशक अनिल विक्रम ने यह भी बताया कि "विमान के लैंड होने के बाद कुछ देर तक प्रज्ञा नहीं उतरी और सीट पर ही बैठी रही। आग्रह करने पर वे आखिरकार उतरीं और शिकायत दर्ज कराई।" प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि "मैंने अधिकारियों को जानकारी दी है कि स्पाइसजेट चालक दल द्वारा मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। ऐसा पहले भी हो चुका है और इस बार मुझे वो सीट भी नहीं दी गई जो मेरे लिए बुक की गई थी।"

प्रज्ञा ठाकुर ने लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि "ट्रेनें और फ्लाइटें जनता की सुविधा के लिए हैं। इसमें जो व्यवहार जनता के साथ किया जाता है, उसके लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होते हैं। इसलिए इस मामले पर शिकायत करना मेरी जिम्मेदारी थी।" वहीं निदेशक अनिल विक्रम ने बताया है कि "ऐसी घटनाओं के लिए स्पाइसजेट के अपने नियम बनाए गए हैं।"

Tags:    

Similar News