मन्दसौर: बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान - कलेक्टर पुष्प नगर पालिका सभागृह में हुआ बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का आयोजन

मन्दसौर: बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान - कलेक्टर पुष्प नगर पालिका सभागृह में हुआ बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का आयोजन

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-16 09:44 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मन्दसौर। मन्दसौर बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागृह में दोपहर 12:30 बजे आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा ने देश की जनता में बहुत ही अद्भुत योगदान दिया। उक्त वक्तव्य कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा व्यक्त किए। सम्पूर्ण प्रदेश के साथ आज जिले में भी जन नायक बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बिरसा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी ने जन नायक बिरसा मुण्डा द्वारा आज़ादी के लिए किए गए साहसिक संघर्ष को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जन नायक मुण्डा के वीरतापूर्ण कृतित्व व व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया, सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राम कोटवानी, सभी जिला अधिकारी, जिला व जनपद पंचायत के सदस्य, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

Similar News