भाजपा ने गिराया राजनीति का स्तर, पत्र परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटोले ने लगाया आरोप

भंडारा भाजपा ने गिराया राजनीति का स्तर, पत्र परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटोले ने लगाया आरोप

Tejinder Singh
Update: 2022-02-22 14:10 GMT
भाजपा ने गिराया राजनीति का स्तर, पत्र परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटोले ने लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, साकोली। केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह केंद्रीय जांच एजंसियों का दुरुपयोग शुरू किया है, उससे राजनीति का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। ऐसा आरोप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तथा विधायक नाना पटोले ने सोमवार, 21 फरवरी को आयोजित पत्र परिषद में लगाया है। साकोली में आयोजित पत्र परिषद में नाना पटोले ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक मर्यादा का उदाहरण संपूर्ण देश में दिया जाता था, परंतु जबसे भाजपा की सुबह बनी हुई सरकार सत्ता से गई है, तबसे भाजपा बौखला गई है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सत्ता से दूर नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कह सत्ता से दूर रहने की नौबत आने से ही भाजपा ने झूठे आरोप लगाने शुरू किए। जिससे राजनीतिक स्तर घट गया है। इससे भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ रही हंै। 

Tags:    

Similar News