गडचिरोली जिले के भाजपा जिला परिषद के सदस्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,4 गंभीर

गडचिरोली जिले के भाजपा जिला परिषद के सदस्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,4 गंभीर

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-16 08:58 GMT
गडचिरोली जिले के भाजपा जिला परिषद के सदस्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,4 गंभीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गडचिरोली जिले के भाजपा जिला परिषद के सदस्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जिला परिषद के चार सदस्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायलों में भाग्यवान जी टेकाम ,वैरागडे ,संपत्ति आडे, गुरुजी,  रमाकांत ठेंगरी और सोनटक्के शामिल है। इनमें कुछ का मामूली चोट लगी है। घटना गुरुवार की सुबह के समय हुई। यह सभी लोग कार में सवार थे। इनके वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार गडचिरोली में जिल्हा परिषद में विविध सभापति के चुनाव के सिलसिले में यह सभी लोग कार से निकले थे। यह सभी लोग गडचिरोली जिले के भारतीय जनता पार्टी के चार जिला परिषद सदस्य देवरी में गए थे। देवरी से वापस गडचिरोली आते समय यह घटना हुई। जांबुलखेडा तहसील के कुरखेडा स्थित लेंडर इं नाले के पास कार टर्न ले रही थी। इस दौरान टर्निंग पर ही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार कुरखेडा कढोली जिल्हा परिषद क्षेत्र के भाजपा जिला परिषद सदस्य भाग्यवान जी टेकाम ,वैरागडे ,मानापुर तहसील के जिला परिषद सदस्य संपत्ति आडे, गुरुजी, विहीरगांव किन्हाला जिला परिषद सदस्य  रमाकांत ठेंगरी और गडचिरोली चामोर्शी तहसील के जिला परिषद सदस्य सोनटक्के गंभीर जख्मी हो गए। यह चारों ही गडचिरोली जिला परिषद के भाजपा सदस्य है।

सभी घायलों को गडचिरोली के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। इस हादसे के बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा हो गई है। उक्त घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
कार सड़क किनारे उतरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार सडक किनारे खेत में जा घुसी। इस दौरान वहां काम कर रहे खेत मजदूरों ने कार के अंदर से घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।   

Tags:    

Similar News