नपा अध्यक्ष की सीट जीने के बाद उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की जोड़तोड़

नपा अध्यक्ष की सीट जीने के बाद उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की जोड़तोड़

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-23 14:15 GMT
नपा अध्यक्ष की सीट जीने के बाद उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की जोड़तोड़

डिजिटल डेस्क, शहडोल। बीजेपी की जीत के बावजूद नगरपालिका चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिये पेंच फंस गया है। कशमकश भरे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिये बीजेपी प्रत्याशी उर्मिला कटारे ने निर्दलीय प्रत्याशी वसुधा तिवारी को 1504 मतों से शिकस्त दी है। इसी प्रकार पार्षद पद के 39 पदों में बीजेपी को 15, कांग्रेस 13 एवं निर्दलियों ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया है। बताया जाता है कि उपाध्यक्ष पद के लिये कम से कम 20 पार्षदों और अध्यक्ष का मत जरूरी है। बीजेपी के पास 15 पार्षद हैं। इस हिसाब से उन्हें 5 पार्षदों के लिये जोड़तोड़ करना पड़ेगा।

जयसिंहनगर नगर परिषद

शहडोल नपा में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही, वहीं जयसिंहनगर के नगर परिषद चुनाव में इस पार्टी को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा है। हालत यह है कि 15 वार्डों के नपं में कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया। अध्यक्ष पद पर बीजेपी के अशोक पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को 1876 मतों से हरा दिया है। पार्षद प्रत्याशियों में बीजेपी के 11 और 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित हुये हैं।

Similar News