महिलाओं पर खौलता तेल उड़ेला, चंडालभाटा क्षेत्र की घटना, आरोपी फरार 

महिलाओं पर खौलता तेल उड़ेला, चंडालभाटा क्षेत्र की घटना, आरोपी फरार 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-11 09:13 GMT
महिलाओं पर खौलता तेल उड़ेला, चंडालभाटा क्षेत्र की घटना, आरोपी फरार 


डिजिटल डेस्क जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में चेरीताल चंडालभाटा के पास दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद होने पर एक व्यक्ति ने पास में दुकान लगाने वाली महिला और उसकी ननंद पर खौलता तेल डाल दिया। इस घटना में झुलसी महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 
सूत्रोंं के अनुसार चंडालभाटा निवासी श्रीमती दिव्यानी चौधरी उम्र 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास छोटी बाई चौधरी घर के सामने ही चना-पापड़ बेचने की दुकान लगाती है। उनकी दुकान के बाजू से राजा चौधरी भी चना-पापड़ की दुकान लगाता है। बीती रात उसकी सास दुकान पर बैठी थी उसी दौरान राजा चौधरी ने विवाद करते हुए सास से दुकान हटाने के लिए कहा। विवाद होता देख वह राजा चौधरी को समझाकर विवाद शांत करा रही थी, लेकिन राजा नहीं माना और धमकाने लगा तो सास डरकर घर के अंदर चली गयी तभी राजा ने अपनी दुकान से कढ़ाही में खौलता हुआ तेल जग में भरा और उसके चेहरे में डाल दिया। इस बीच दिव्यानी को बचाने उसकी ननद अंजली दौड़ी तो राजा ने उस पर भी खौलता तेल डाल दिया जिससे दोनों झुलस गयीं।  रिपोर्ट पर धारा 294, 326क के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Tags:    

Similar News