अश्लील वीडियो बनाने लगाए कैमरे - आतत्ति करने पर दी धमकी

अश्लील वीडियो बनाने लगाए कैमरे - आतत्ति करने पर दी धमकी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-09 10:03 GMT
अश्लील वीडियो बनाने लगाए कैमरे - आतत्ति करने पर दी धमकी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र की गरीब बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि उनके पड़ोसी ने घर के बाहर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए हैं और उनका अश्लील वीडियो बनाकर परेशान किया जा रहा है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो उन लोगों से बस्ती खाली करवाने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त महिलाओं ने शिकायत पर निष्पक्ष जाँच कर  कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।  
इस संबंध में बस्ती की महिलाओं द्वारा दी गयी शिकायत में बताया गया कि उनके घर कच्ची मिट्टी और लकड़ी के बने हुए हैं और अत्यंत गरीबी के कारण वे अपने मकानों की मरम्मत तक नहीं करवा पा रही हैं। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले एक दबंग परिवार ने अपने घर के बाहर सीसीटीव्ही कैमरा लगवाया जिससे वह निस्तार एवं नहाते हुईं महिलाओं को कैद करते हैं। उनके इस बर्ताव से महिलाओं को अपमानित और शर्मिंदा होना पड़ता है। विरोध करने पर पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे बेघर करने की धमकी देते हैं। पीडि़त महिलाओं ने इस शर्मिंदगी से बचाने व सुरक्षा प्रदान किए जाने की माँग की है।
 

Tags:    

Similar News