इस्कॉन मंदिर में भगवान को अर्पित किए 108 भोग गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया, भक्तों ने गौपूजा कर लिया गौरक्षा का संकल्प

इस्कॉन मंदिर में भगवान को अर्पित किए 108 भोग गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया, भक्तों ने गौपूजा कर लिया गौरक्षा का संकल्प

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-16 08:33 GMT
इस्कॉन मंदिर में भगवान को अर्पित किए 108 भोग गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया, भक्तों ने गौपूजा कर लिया गौरक्षा का संकल्प

डिजिटल डेस्क जबलपुर । इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) मंदिर में रविवार को भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से वृंदावन से आए भक्तों द्वारा संकीर्तन किया गया, जिससे उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो गए। अन्नकूट पर्व पर भगवान को 108 भोग लगाया गया। इसके बाद उपस्थित भक्तों ने गौशाला में पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही गौरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अदितिपुत्र दास ने उपस्थित भक्तों के समक्ष गोवर्धन लीला के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. कैलाश गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरुण तिवारी, श्याम सुहाने की उपस्थिति रही।
भगवान राधा-कृष्ण को अर्पित किए 56 भोग
 अन्नकूट पर्व पर रविवार को हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में सुबह भगवान श्री राधा-कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। गौशाला में गौमाता के पूजन के साथ  गुड़ एवं चारा खिलाकर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया,  वृंदावन धाम से पूजित मोर के पंख वितरित किए गए। स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने गोवर्धन पर्वत का महत्व बताया। व्यवस्थापक  डॉ. सुधीर अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद बाँटकर भण्डारे के साथ समापन हुआ। इसी तरह श्री मूर्ति महावीर ट्रस्ट हनुमान  मंदिर शास्त्री पुल में गोवर्धन पूजा महोत्सव, अन्नकूट पूजन कर छप्पन भोग लगाया गया।
 

Tags:    

Similar News