शिमला: मुख्यमंत्री ने कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ने कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-28 09:27 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, शिमला। No. 1001/2020-PUB 27th July 2020 मुख्यमंत्री ने कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमोत्कर्ष संस्था ऊना के संस्थापक कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका ऊना में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने एक समाज सेवक और पत्रकार को खोया है, जो सदा ही समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Similar News