CAA को समझाने सड़कों पर उतरेगी भाजपा, कोलकाता में जेपी नड्डा का मार्च आज

CAA को समझाने सड़कों पर उतरेगी भाजपा, कोलकाता में जेपी नड्डा का मार्च आज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-23 04:11 GMT
CAA को समझाने सड़कों पर उतरेगी भाजपा, कोलकाता में जेपी नड्डा का मार्च आज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में सीएए को समझाने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (सोमवार) कोलकाता में मार्च निकालेंगे। मार्च सुबोध मलिक स्कवॉयर से शुरू होकर श्यामबाजार पर खत्म होगा। जहां नड्डा रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने जेपी नड्डा को मार्च की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन बाद में परमिशन दे दी।

बता दें सीएए पर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए भाजपा ने जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। बीजेपी घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी देगी। पार्टी ने देशभर में एक हजार रैली करने का कार्यक्रम भी तय किया है। रैली में स्थानीय और केंद्रीय नेताओं को शामिल होने को कहा है। भाजपा देशभर में 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी प्रवक्ता संबोधित करेंगे। 

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की खातिर एक विशेष समाज के लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। नड्डा ने रविवार को इंदौर में चर्चा की जिन्हें या तो नागरिकता मिल चुकी है अथवा मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है, सीएए के विरोध में सड़कों पर आने वाले लोगों को कांग्रेस ने भरपूर समर्थन दिया। कांग्रेस ने हमेशा से वोट बैंक की राजनीति की है, इसीलिए वह विशेष समाज के लोगों को उकसाकर बवाल करा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस के नेताओं के पूर्व में दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने कहा था, पाकिस्तान में जिन अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें भारत में नागरिकता मिलेगी। इसे मनमोहन सिंह ने दोहराया था। 1947 में दुनिया का सबसे बड़ा पलायन हुआ था। हमने भारत में अल्पसंख्यकों की रक्षा की। हमने भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाया। पाकिस्तान और बांग्लादेश इस्लामिक देश बना। इन देशों में हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है।

Tags:    

Similar News