कलेक्टर पन्ना ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

पन्ना कलेक्टर पन्ना ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

Ankita Rai
Update: 2022-07-19 09:34 GMT
कलेक्टर पन्ना ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना में दस्तक अभियान का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 12, मॉडल बेसिक स्कूल पन्ना में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन सप्लीमेंट का घोल पिलाकर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।  उपस्थित बच्चों का डिजिटल हीमोग्लोबीनोमीटर से एचबी टेस्ट कराकर देखा एवं कलेक्टर पन्ना ने कहा कि दस्तक अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें समस्त लक्षित 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम टीम देगी। इसके लिए सभी को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। शहरी आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा दस्तक अभियान से संबंधित कार्ड शीट पर चित्र बनाए गए थे जिसे कलेक्टर ने देखा और सराहना की।

उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के लिए यह सराहनीय प्रयास है दस्तक अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का घर-घर जाकर दस्तक टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी एवं उनमें संभावित गंभीर बीमारियों की पहचान कर उसकी रोकथाम की जानकारी परिवार को दी जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल मृत्यु दर को कम करना है। पन्ना जिले में १17556 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय सिविल सर्जन डॉ. एल.के. तिवारी  महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह, जिला डाटा मैनेजर मनीष कुमार विश्वकर्मा, सीएमएचओ स्टोर प्रभारी राजेश तिवारी एवं जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर दीपक सिंह राजपूत सहित आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम एवं महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ  उपस्थित रहा।

Tags:    

Similar News