जंगली जानवरों ने तबाह की मूंगफली की फसल

वन विभाग से शिकायत जंगली जानवरों ने तबाह की मूंगफली की फसल

Tejinder Singh
Update: 2021-10-11 12:54 GMT
जंगली जानवरों ने तबाह की मूंगफली की फसल

डिजिटल डेस्क, पुलगांव। समीपस्थ रसूलाबाद के अनेक किसानों ने मानसून कालीन मूंगफली की बुआई की है। फिलहाल यह फसल अच्छी तरह बढ़ रही थी कि  परिसर में जंगली सुअरों ने आतंक मचा दिया। ये जंगली सुअर  रात के समय परिसर के अनेक किसानों के खेतों में घुसकर मूंगफली  की फसल बर्बाद कर रहे हैंै।  इस कारण परिसर के किसानों ने  नुकसान की शिकायत वन विभाग में दर्ज की है। रसूलाबाद परिसर के किसान हर वर्ष नए नए प्रयोग करते रहते हैं। कपास सोयाबीन, तुअर इन प्रमुख फसलों के  साथ सब्जी व अन्य फसलों की बुआई करते हैं। पारंपरिक  फसल को बाजार में अच्छे दाम नहीं मिलने के कारण इस वर्ष गांव के किसानों ने मानसूनकालीन मूंगफली  की बुआई की थी। प्रकृति की कृपा के कारण व अच्छी बारिश होने के कारण फसल भी अच्छी तरह बढ़ रही थी। एेसे में परिसर में जंगली सुअरों के झुंड न आतंक मचा रखा है। रोजाना रात में 50 से 60 सुअरों का झुंड किसानों के खेतों में घुसकर फसल का नुकसान कर रहे  हंै। इस कारण दिन भर अपने फसल की रखवाली करने वाले किसानों को रात में भी खेतों में रुकना पड़ रहा  है। फिलहाल मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। साथ ही बीच बीच में बारिश भी हो रही है। एेसे में किस समय गाज गिरेगी, यह बताया नहीं जा सकता। इस कारण किसान बदरीले  मौसम के समय खेतों में जाना टालते हैं। इस दौरान खेत परिसर में कोई नहीं रहता देख जंगली सुअरों का झुंड खेतों में घुसकर फसल का नुकसान पहुंचा रहा है। रसुलाबाद परिसर के अनेक किसानों ने मूंगफली की बुआई की है। फिलहाल सभी किसानों की  फसल की  स्थिति समान है। रोज सुबह खेतों में जाने के बाद किसानों को मुंगफली  की फसल नष्ट होने का दिखाई देता है। इस कारण जंगली सुअरों के आतंक के कारण परिसर के किसान परेशान  हो गए  हंै। गांव के किसान संदीप रघाटाटे ने इस बार अपने खेत के डेढ़ एकड़ क्षेत्र में मूंगफली  की बुआई की है। इन जंगली सुअरों ने उनकी आधे से अधिक फसल नष्ट कर दी। नुकसान की शिकायत वन विभाग में दर्ज की गयी है। एेसा गांव के अनेक किसानों के साथ हुआ है। परिसर के किसानो ने इन जंगली सुअरों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग वनविभाग से की है।

Tags:    

Similar News