आयुक्त मुंढे के माध्यम से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस- गिरीश व्यास

आयुक्त मुंढे के माध्यम से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस- गिरीश व्यास

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-08 15:25 GMT
आयुक्त मुंढे के माध्यम से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस- गिरीश व्यास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा में आयुक्त तुकाराम मुंढे को लेकर चल रहे विवाद पर विधानपरिषद सदस्य गिरीश व्यास ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। व्यास ने कहा है कि अायुक्त मुंढे के माध्यम से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। मनपा में पदाधिकारियों आयुक्तों के साथ कामकाज में समन्वय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि पहले भी यहां सख्त व्यवहार के आयुक्त रहे हैं लेकिन फिलहाल जो एकतरफा निर्णय लिए जा रहे हैं वह पहले नहीं लिए गए। जनप्रतिनिधियों को अपमान नहीं हुआ। व्यास ने यह भी कहा है कि जल्द ही आयुक्त मामले को लेकर वास्तविकता साफ हो जाएगी। व्यास ने बयान जारी कर कहा है-अब तक 76 आयुक्त मनपा में हुए हैं। मैं 1985 से नगरसेवक के तौर पर कई अधिकारियों के कामकाज देख चुका हूं। एक समय में विपक्ष में भाजपा के 13 सदस्य हुआ करते थे।

तब सत्ता पक्ष के साथ कई विवादों को मनपा आयुक्त मध्यस्थता करके सुलझाते थे। हिम्मतराय सरायकर, अटलबहादूरसिंह, बाजीराव साखरे, अर्जुनदास कुकरेजा, प्रभाकर दटके सहित अन्य नेताओं के नामों का उल्लेख करते हुए व्यास ने कहा है कि मनपा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के तेवर तीखे रहे हैं। लेकिन संवाद से सारे विवाद दूर होते रहे हैं। महापौर के कक्ष में आयुक्त आकर विविध जनसमस्याओं को सुलझाते रहे हैं। आयुक्त रहे टी चंद्रशेखर की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठे थे। मनपा सभागृह में उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। राज्य सरकार ने उस प्रस्ताव के तहत कार्यवाही की थी। फिलहाल आयुक्त ने केवल मनमानी कर रहे हैं बल्कि असत्य भी बोल रहे हैं। साफ लग रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी राज्य सत्ता के दबाव में है। 

 

Tags:    

Similar News