कांग्रेस नेता व सराफा व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस नेता व सराफा व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-17 18:16 GMT
कांग्रेस नेता व सराफा व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव


डिजिटल डेसक कटनी। जिले में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा होते जा रहा है। 17 दिन के अंदर अब तक 11 मरीज मिल चुके है। बुधवार देर शाम एकाएक दो मरीजों की पॉजिटिव रिजल्ट आने से लोगों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।  इसमें से एक कांग्रेसी विजयराघगवढ़ क्षेत्र का है तो दूसरा सराफा व्यापारी है, जो किसी काम से मुंबई या फिर अन्य जगहों पर गया था। वापस लौटने पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। एरिया में पहुंचे अफसर देर शाम जैसे ही यह जानकारी अधिकारियों को लगी। क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए तत्काल जिले के आला-अधिकारी निकले। लोगों को एहितयात के रुप में सावधानी बरते। दोनों जगहों पर एरिया में सघन निगरानी तेज कर दी गई और लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
कांट्रेक्ट हिस्ट्री की तलाश-
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कांट्रेक्ट हिस्ट्री की तलाश की जा रही  है। कुछ दिन पहले  विजयराघवगढ़ के कांग्रेसी नेता को सर्दी-बुखार की शिकायत थी। जिन्होंने स्वयं अस्पताल जाकर परीक्षण कराया और कोरोना के लिए सैंपल दिए।
अब तक ग्यारह मरीज-
मई माह तक कटनी जिला ग्रीन जोन में बना रहा। लॉकडाउन पांचवे चरण की शुरुआत जैसे हुई। वैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। इसके बाद कांग्रेस नेता फिरोज अहमद भी कोरोना से संक्रमित मिले। जबलपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में इनके परिवार के दो सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले।
इनका कहना है-
 बुधवार को दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोर्स और कांट्रेक्ट हिस्ट्री की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों जगहों पर संपर्कियों को क्वारंटाइन किया गया है।   
-डॉ.एस.के निगम, सीएमएचओ

Tags:    

Similar News