राहुल गांधी पर हमला राजनैतिक आतंकवाद : यादव

राहुल गांधी पर हमला राजनैतिक आतंकवाद : यादव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-04 18:28 GMT
राहुल गांधी पर हमला राजनैतिक आतंकवाद : यादव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि यह हमला राजनैतिक आतंकवाद का उदाहरण है। इस हमले को उन्होंने जहरीली विचारधारा द्वारा प्रायोजित राजनैतिक आतंकवाद निरूपित किया है। इन दिनों देश में विरोधी पार्टियों को कुचलने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी को भी रौंदा जा रहा है जो भविष्य के लिए मंडराता हुआ एक गंभीर खतरा है।

कांग्रेस प्रदेशभर में फूंकेगी मोदी के पुतले

उक्त हमले के विरोध में कांग्रेस 5 अगस्त को पूरे एमपी में पीएम नरेन्द्र मोदी के पुतले का दहन करेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने दी है। इधर गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर पीएम का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा बाढ़ पीडि़तों से मिलने जा रहे राहुल गांधी पर एक सोची-समझी रणनीति के तहत कायराना हमला किया गया है। यह हमला सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर किया गया है।

Similar News