मनपा और नगर पालिकाओं के चुनाव की रणनीति तय करेगी कांग्रेस

मनपा और नगर पालिकाओं के चुनाव की रणनीति तय करेगी कांग्रेस

Tejinder Singh
Update: 2021-02-21 12:22 GMT
मनपा और नगर पालिकाओं के चुनाव की रणनीति तय करेगी कांग्रेस

डिजिटल डेस्क,  मुंबई। राज्य के आगामी 5 मनपा और 98 नगर पालिकाओं के चुनाव की रणनीति तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की संसदीय बोर्ड (पार्लमेंटरी बोर्ड) की बैठक 23 फरवरी को होगी। इस बैठक में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों और ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ आंदोलन और जनजागृति अभियान की रुपरेखा भी तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में नरिमन पाईंट स्थित महिला विकास महामंडल में यह बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निकायों के चुनाव तैयारी की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एच. के. पाटील, राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात, सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे समेत बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके आगामी 5 मनपा और 98 नगर पालिकाओं के चुनाव के मद्देनजर पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए 24 से 26 फरवरी के बीच विभिन्न जिला और शहर कांग्रेस की कमेटी की बैठक बुलाई गई है।

मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे नई मुंबई शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दोपहर 12 बजे कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दोपहर 2 बजे वसई- विरार जिला कांग्रेस कमेटी, शाम 4 बजे कोल्हापुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। 25 फरवरी को औरंगाबाद ग्रामीण व शहर, भंडारा, गोंदिया और ठाणे ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जबकि 26 फरवरी को यवतमाल, चंद्रपुर शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसी दिन शाम 4 बजे भिवंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है। 

Tags:    

Similar News