Corona : नागपुर में 224 और विदर्भ में 207 नए मरीज

Corona : नागपुर में 224 और विदर्भ में 207 नए मरीज

Tejinder Singh
Update: 2021-02-02 17:17 GMT
Corona : नागपुर में 224 और विदर्भ में 207 नए मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को 3884 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 224 पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 6 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4171 हो गई है। 327 राेगी डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 3884 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 38 ग्रामीण, 183 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। 9 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आया। इसी तरह मेडिकल की जांच में 26, मेयो में 3, माफसू 3, नीरी में 27, नागपुर यूनिवर्सिटी में 31, निजी लैब में 96 और 29 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,34,716 हो चुकी है। साथ ही 6 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 2 ग्रामीण, 1 शहर और 3 बाहर के हैं। कुल मृतक 4171 हो गए हैं। मंगलवार को 327 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 127399 पहुंच गई है। रिकवरी दर 94.57% है। वर्तमान में 3146 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 829 ग्रामीण, 2317 शहर के हैं। इनमें से 2357 होम आइसोलेट हैं। 789 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

सात जिलों में 207 मरीज, 5 की मौत 

विदर्भ के सात जिलों में मंगलवार को कोरोना के कुल 207 संक्रमित पाए गए जबकि तीन जिलों में पांच लोगों की मौत भी हुई। नए संक्रमितों में अमरावती के 118, वर्धा के 22, यवतमाल के 44, चंद्रपुर के 5, गड़चिरोली के 4, गोंदिया के 6 और भंडारा के 8 मरीज शामिल हैं। वहीं वर्धा और अमरावती में दो-दो तथा यवतमाल जिले में एक इस तरह कुल 5 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

Tags:    

Similar News