Corona : नागपुर में 6,526 मरीज डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona : नागपुर में 6,526 मरीज डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Tejinder Singh
Update: 2021-05-07 16:42 GMT
Corona : नागपुर में 6,526 मरीज डिस्चार्ज, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों से ज्यादा डिस्चार्ज हुए। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में 4,306 नए मरीज मिले। जबकि 6,526 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में 22,298 नूमनों की जांच की गई। इसके साथ ही 79 मरीजों की मौत हुई है रिकवरी रेट 84.10% रहा।

विदर्भ के सात जिलों में 113 संक्रमितों ने गंवाई जान 

शुक्रवार को विदर्भ के सात जिलों में कुल 113 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वर्धा, अमरावती तथा यवतमाल में जहां हालात ज्यादा सुधर नहीं पाए हैं वहीं गोंदिया तथा भंडारा जिले में तेजी से हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। चंद्रपुर और गड़चिरोली जिले में भी शुक्रवार को स्वस्थ होनेवालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। वर्धा जिले में शुक्रवार को 25 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 788 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 699 लोग स्वस्थ भी हुए। अमरावती जिले में 11 मरीजों की मृत्यु के साथ 1125 लोग संक्रमित पाए गए तथा 826 लोग स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में 23 लोगों की मृत्यु के साथ 1330 लोग संक्रमित पाए गए तथा 950 स्वस्थ भी हुए। चंद्रपुर जिले में 1642 लोग स्वस्थ हुए जबकि 1449 लोग नए सिरे से संक्रमित पाए गए। 23 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। गड़चिरोली जिले में 17 लोगों ने जान गंवाई तथा 427 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ 611 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गोंदिया जिले में शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा एकदम से नीचे आ गया। यहां 3 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई तथा 364 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि इससे अधिक 555 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली। भंडारा जिले में 11 लोगों की मृत्यु के साथ 731 पॉजिटिव पाए गए तथा 1205 लोग स्वस्थ भी हुए।    

वर्धा के बाजार में उमड़ी भीड़ 

वर्धा जिले में तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर ८ मई की सुबह ७ बजे से लेकर १३ मई की सुबह ७ बजे तक कड़ा लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी करते ही शुक्रवार को जिले की अधिकांश तहसीलों के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किराना, सब्जी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सुबह 7 से 12 बजे तक लोगों का तांता लगा रहा। पेट्रोल पंपों पर भी दिनभर कतारें लगी रहीं। प्रशासन ने सब्जी की दुकानें, किराना, यहां तक कि पेट्रोल पंप भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं जिस कारण शुक्रवार को जिले के बाजारों में भीड़ ही भीड़ नजर आयी। 

अमरावती में 15 मई तक कड़ा लॉकडाउन

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन रविवार 9 मई से आगामी 15 मई तक अमरावती जिले में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी। लोगों के घरों से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। केवल पेट्रोल पंप, दवा की दुकानें और रसोई गैस की आपूर्ति ही जारी रहेगी। हालांकि पार्सल सुविधा को छूट दी गई है। 

अमरावती में दो नए वैरिएंट का संदेह   

जिले में तेजी से पैर पसार रही महामारी के लिए दो नए वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। बीते कुछ दिनों से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 20 अत्याधिक गंभीर मरीजों के स्वैब के सैंपल पुणे के वॉयरोलॉजी इन्स्टीटयुट भेजे गए थे जिसके बाद नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि इनमें डबल मूवमेंट वैरिएंट पाया गया है। जिसकी वजह से संक्रमण के मामलों में तेजी आयी है। जिला शल्य चिकित्सक डा.श्यामसुंदर निकम ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पर और अधिक अध्ययन की आवश्यकता जतायी है। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 28 मृत, 2,414 नए पॉजिटिव

अकोला में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से मरने वालों की तादाद अब 765 तक पहुंच गई है। 714 नए पॉजिटिव बढ़ने से कुल पॉजिटिव 44,515 हो गए हैं। 488 लोग डिस्चार्ज हो गए। 6,402 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया तथा 1,103 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 69,947 हो गई है। 1,096 मरीज स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 64,036 हो गई है। 5,454 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 7 मरीजों की मौत हो गई। 597 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 30,850 हो गया है। 330 मरीजों के ठीक हो जाने से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 25,850 पर पहुंच गई है। 4,511 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

 


 

Tags:    

Similar News