कोरोना : नागपुर में 877 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के जिलों का हाल

कोरोना : नागपुर में 877 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के जिलों का हाल

Tejinder Singh
Update: 2021-03-01 15:47 GMT
कोरोना : नागपुर में 877 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के जिलों का हाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 24 घंटे में जिले में 8053 नमूनों की जांच हुई। जिसमें 877 नमूने पॉजिटिव आए। इसके साथ ही 6 लोगों की मौत हुई और 686 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 150665, कुल मृतक 4341 और कुल डिस्चार्ज 137886 हो गए हैं।

अमरावती में फिर 10 ने गंवाई जान 

सोमवार को विदर्भ के सात जिलों में पिछले सप्ताह की अपेक्षा कोरोना मरीजों की संख्या कुछ कम रही। अमरावती में 10 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 699 नए मरीज भी पाए गए। मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण लगाए गए लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों में तीव्र असंतोष देखा गया। शहर के विभिन्न व्यवसायी संगठनों के पदाधिकारियों तथा लॉकडाउन विरोधी व्यापार व रोजगार समिति ने जिलाधीश शैलेश नवाल से मुलाकात कर लॉकडाउन रद्द करने तथा मंगलवार से व्यवसाय शुरू करने की चेतावनी दी है। 

वर्धा में 2 तथा यवतमाल में 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। इसी प्रकार चंद्रपुर में 22, गड़चिरोली में 15, गोंदिया में 10 तथा भंडारा में 26 नए मरीज पाए गए हैं। 

जलगांव जिले में 396 कोरोना संक्रमित

उधर जलगां जिले में सोमवार को कुल 396 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 120 मरीज ठीक हो कर घर लौटे हैं। 2779 मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी हैं।

Tags:    

Similar News