Corona : इंग्लैंड से आए एक युवक की हुई पहचान, बीच में गोंदिया भी होकर आया

Corona : इंग्लैंड से आए एक युवक की हुई पहचान, बीच में गोंदिया भी होकर आया

Tejinder Singh
Update: 2020-12-23 14:05 GMT
Corona : इंग्लैंड से आए एक युवक की हुई पहचान, बीच में गोंदिया भी होकर आया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार कोराेना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच शहर में इंग्लैंड से आए व्यक्ति की पहचान हुई है। वह कोविड पॉजिटिव हो चुका है। व्यक्ति में कोरोना के नए स्ट्रेन होने की आशंकाएं हैं। मरीज को बुधवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही स्ट्रेन की जांच के लिए उसका सैंपल पुणे भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक मरीज करीब 10 लोगों काे संक्रमित कर चुका है। नेहरूनगर जोन में नंदनवन निवासी 38 वर्षीय एक युवक पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति पुणे की कंपनी में काम करता है। यह काम के सिलसिले में इंग्लैंड गया था। वहां से 29 नवंबर को नागपुर आया। नागपुर आने के बाद उसे 17 दिन क्वारेंटाइन होने के निर्देश दिए गए। 7 दिन बाद उसे लक्षण महसूस हुए जिसके बाद घर पर ही निजी लैब से जांच कराई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को महानगर पालिका ने जनता से अपील की थी कि विदेश आने वाले लोग अपनी जानकारी दें। जिसमें इस व्यक्ति ने बुधवार यानि 23 दिसंबर को अपनी जानकारी दी। जानकारी के बाद युवक को मेडिकल के पेइंग वार्ड में अन्य कोरोना मरीजों अलग भर्ती किया गया है।

अब तक 10 लोग हो चुके हैं पॉजिटिव

जानकारी के अनुसार मरीज के परिवार में 4-5 लाेग हैं। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोग भी पॉजिटिव आ चुके हैं। सभी लोग असिम्प्टोमैटिक हैं। नागपुर आने के बाद बीच में युवक गोंदिया भी गया था। गोंदिया में भी 3 से 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। संपर्क में आने वाले करीब 10 लाेग पॉजिटिव हो चुके हैं। इतने लोगों के संक्रमित होने के कारण नए स्ट्रेन होने की आशंकाएं और बढ़ गई हैं। संपर्क आने वाले लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News