Corona : नागपुर में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ी हेरफेर, जानिए- विदर्भ में मरीजों की संख्या

Corona : नागपुर में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ी हेरफेर, जानिए- विदर्भ में मरीजों की संख्या

Tejinder Singh
Update: 2020-09-23 15:00 GMT
Corona : नागपुर में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ी हेरफेर, जानिए- विदर्भ में मरीजों की संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट की बात करें तो जिले में बुधवार को कुल 1291 नए पॉजिटिव मिले। वहीं 1357 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जबकि 51 लोगों की मौत होने की खबर आई। हालांकि इसमें विभागीय आयुक्त कार्यालय और मनपा कार्यालय के आंकड़ों में समन्वय नहीं होने के कारण डिस्चार्ज हुए मरीजों में बड़ा अंतर सामने आया है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को कुल 3300 डिस्चार्ज मरीज कम थे। इसका अर्थ है कि यह डिस्चार्ज हुए नहीं और आंकड़ों में डाल दिया गया।

डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ी हेरफेर, 3300 मरीज की गड़बड़ी

- 1291 नए मरीज, 51 की मौत, 1357 डिस्चार्ज
- कुल आंकड़ा., संक्रमित 67671, डिस्चार्ज 51912, 2205

यहां हुई जांच

जिले में बुधवार को 6269 जांच की गई जिसमें कुल 1291 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो में 175, मेडिकल से 200, एम्स से 85, माफसू से 70, नीरी से 74, निजी लैब से 366 और एंटीजन से 321 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 338 ग्रामीण, 945 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 67671 हो गए हैं। बुधवार को 51 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 7 ग्रामीण, 36 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2205 हो गई है बुधवार को कुल 1357 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 51912 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 32292 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 76.71 प्रतिशत पर पहुंच गई है।


जिले में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में बड़ी हेरफेर चल रही है। ज्यादा डिस्चार्ज मरीजों के कारण जिले की रिकवरी रेट बढ़ जाती है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 55212 थी। बुधवार को यह संख्या 51912 हो गई। अचानक 3300 िडस्चार्ज मरीज गायब हाे गए। 3300 मरीजों की हेरफेर को विभागों में समन्वय नहीं होने का कारण बताया गया है। इस गड़बड़ी के कारण लगातार रिकवरी रेट बढ़ रही थी। जबकि बुधवार के आंकड़ों में रिकवरी रेट में 6.46 फीसदी की कमी आई।

मनपा और हमारे आंकड़ों में अंतर

डॉ. देवेंद्र पातुरकर, सिविल सर्जन के मुताबिक हमारे और मनपा के आंकडा़ें में कुछ दिनों से अंतर चल रहा था। इस कारण 3300 मरीज ज्यादा डिस्चार्ज हुए। इन आंकड़ों की फिर जांच कर दोनों विभागों की ओर से मिलाया गया है। बुधवार को दी गई जानकारी में सभी आंकड़ें पूरी तरह सही है।

यवतमाल में 7 मृत

यवतमाल जिले में 24 घंटे के भीतर 7 लोंगो की मृत्यु हो गई जबकि 236 लोग संक्रमित भी पाए गए। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 7322 पर पहुंच चुका है। इनमें से 6140 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 231 लोग कोरोना से जूझते हुए जान गंवा चुके हैं। 

भंडारा में 2 की मृत्यु, 110 संक्रमण के शिकार 

भंडारा जिले में बुधवार को कोरोना से जूझते हुए दो लोगों ने दम तोड़ दिया। साथ ही 110 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। बुधवार को नए मरीजों के साथ  संक्रमितों का आंकडा 4211 पर पहुंच गया है।  2656 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।  

चंद्रपुर में 2 ने तोड़ा दम

चंद्रपुर जिले में 24 घंटों के भीतर 2 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया जबकि 210 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 124 लोगों की कोरोना से जूझते हुए मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8499 पर पहुंच गई है। 124 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं। 

वर्धा में 3 ने गंवाई जान, 110 पॉजिटिव

वर्धा जिले में 3 लोगों की मृत्यु के साथ 110 नए संक्रमित भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 3697  पर पहुंच गई है। इनमें से 1847 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। करीब 96 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
 

गड़चिरोली में 1 मृत, 85 नए मरीज 

आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले में कोरोना पैर पसारता दिखाई दे रहा है।  बुधवार को फिर एक मरीज ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। अब तक जिले में 15 लोग कोरोना के कारण काल का ग्रास बन चुके हैं। दिनभर में 85 नये मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक 2171 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 1618 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

गोंदिया में एक ही दिन 340 मरीज, 3 मृत

गोंदिया जिले में बुधवार को एक ही दिन में 340 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 3 लोग कोरोना से जंग हार गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 5318 पर पहुंच चुकी है। 3229 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जबकि 77 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

अमरावती में फिर 6 की मौत

अमरावती जिले में 6 लोग संक्रमण के चलते काल का ग्रास बन गए। 166 नए मरीज भी पाए गए। अब तक 253 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 11,744 पर पहुंच गया है। इनमें से 8897 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 
 

अकोला में दो मृत, 76 नए संक्रमित

अकोला में बुधवार को दो कोरोना पीड़ित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 215 तक पहुंच गया है। जबकि 76 नए संक्रमितों के कारण कुल मरीजों की संख्या अब 6,834 हो गई है। 155 मरीजों को अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व निजी अस्पतालों से बुधवार को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 1,667 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलढाणा जिले में बुधवार को 64 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,144 पर पहुंच गया है। जिले में मृतकों का आंकड़ा 76 पर स्थिर है। बुधवार को 87 मरीजों के ठीक होने के बाद अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,987 हो गई है। 1,081 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,684 तथा मृतकों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। जिले के विविध कोविड केयर सेंटरों में 900 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। मंगलवार को 67 मरीज ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2,785 पर पहुंच गई है।

 

Tags:    

Similar News