Lockdown in Bihar: बिहार में बढ़ा कोरोना का कहर, लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ाया गया

Lockdown in Bihar: बिहार में बढ़ा कोरोना का कहर, लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ाया गया

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-17 09:41 GMT
Lockdown in Bihar: बिहार में बढ़ा कोरोना का कहर, लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ाया गया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में हालातों पर काबू पाने के लिए राज्य में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। सोमवार को नीतीश सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा। गौरतलब है कि, इससे पहले 16 अगस्त तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई थी।

17 अगस्त से 6 सितंबर तक लॉकडाउन के दौरान ये राज्य में क्या खुला रहेगा और क्या बंद-

  • बिहार में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण, अनुसंधान जैसे संस्थानों को बंद रखने के निर्देश।
     
  • धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स, सिनेमा हॉल, पार्क और जिम भी अभी बंद रहेंगे।
     
  • धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन, सामाजिक, राजनीतिक और खेल-कूद समेत भीड़भाड़ वाले आयोजन नहीं होंगे।
     
  • रात का कर्फ्यू जारी रहेगा यानी रात 10 से सुबह 5 बचे तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रहेगा।
     
  • कारोबारी गतिविधियों में थोड़ी छूट दी गई है। मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर रोक नहीं। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
     
  • टैक्सी-ऑटो पहले की तरह ही चलेंगे, लेकिन बस सेवा बंद रहेगी। परिवहन विभाग की बसें नहीं चलेंगी।
     
  • रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति। जरूरी सामानों की दुकानों को पाबंदियों के साथ खोलने की इजाजत।
     
  • सरकारी और निजी ऑफिस में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को आने की मंजूरी।


बिहार में एक लाख से ज्यादा कोविड-19 के मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 461 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 72 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 31 हजार से अधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को चलते प्रदेश भर में लॉकडाउन लगाया गया था।

Tags:    

Similar News