नीतीश का यू-टर्न: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, नीतीश के जाने से एनडीए को होगा नुकसान, इंडिया का होगा फायदा

  • नीतीश पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
  • कल शायद चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन की पहली जीत की खबर आ जाए
  • इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा-विपक्ष

ANAND VANI
Update: 2024-01-29 13:44 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला पलटने पर पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से अब प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा है कि इंडिया से नीतीश कुमार के चले जाने से विपक्षी गठबंधन को झटका तो लगा है। लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के जाने से इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश ने आगे कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में आम आदमी पार्टी शामिल है। कल शायद चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन की पहली जीत की खबर आ जाए।  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार 29 जनवरी को किशनगंज में कहा कि नीतीश के एनडीए में जाने का ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने गलत किया है। जनतंत्र में यह कंडक्ट सही नहीं है। नीतीश कुमार के यू-टर्न से बीजेपी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए को ही नुकसान होगा। केजरीवाल ने कहा मुझे लगता है कि नीतीश कुमार को नहीं जाना चाहिए था। सीएम केजरीवाल ने कहा बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए को इससे भारी नुकसान होगा, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को फायदा होगा।

आपको बता दें बीते दिन रविवार 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन से नाता तोड़ते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे। उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस वाले महागठबंधन से दूरी बनाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उसके कुछ देर बाद बीजेपी समर्थित एनडीए की ओर से सरकार बनाना का दावा पेश किया,  और फिर से सीएम पद की शपथ ली।नीतीश ने कल बिहार सीएम के रूप में  9वीं बार सीएम पद की शपथ ली।

Tags:    

Similar News