क्रिकेटर उमेश यादव को लाखों रुपए से ठगा

नागपुर क्रिकेटर उमेश यादव को लाखों रुपए से ठगा

Tejinder Singh
Update: 2023-01-22 13:52 GMT
क्रिकेटर उमेश यादव को लाखों रुपए से ठगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. क्रिकेटर उमेश यादव से उनके पूर्व प्रबंधक ने 44 लाख रुपए की ठगी की है। उमेश के रुपए से प्रबंधक ने खुद के नाम पर संपत्ति खरीदी है। इस मामले में उमेश यादव शुक्रवार को कोराडी थाने पहुंचे थे। उसके बाद मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को इसकी जांच सौंपी गई है। क्रिकेटर उमेश तिलक यादव शिवाजी नगर निवासी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में शामिल होने के बाद से उमेश अक्सर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के लिए देश-विदेश जाते रहते हैं। अक्सर घर से बाहर रहने के कारण उमेश ने यहां काम करने के लिए बतौर प्रबंधक शैलेश दत्ता ठाकरे (37) को नियुक्त िकया था, ताकि उनकी गैरहाजरी में शैलेश उनका काम संभाल सके। वह पूर्व प्रबंधक के नाम से पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी करने वाले थे, लेकिन मैच खेलने की व्यवस्ता के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। जब वह नागपुर में थे, तब उन्होंने गणेशपेठ थाना क्षेत्र में दो दुकानों के कमरे खरीदने के लिए पूर्व प्रबंधक से बात की थी। शहर से बाहर रहने के दौरान उमेश ने कमरे खरीदने के लिए शैलेश के खाते में 44 लाख रुपए जमा िकए, लेकिन उसने उमेश के पैसे से दुकान के कमरे खुद के नाम पर खरीद लिए।

घटना 15 जून 2014 से 5 मई 2015 के बीच की है। शैलेश की जालसाजी का पता चलने पर उमेश ने अपनी रकम उससे वापस मांगी, अन्यथा कमरे उनके नाम पर करने के लिए कहा। इसके लिए उनका शैलेश से विवाद भी हुआ, मगर उसने उमेश को न तो रकम लौटाई आैर न ही दुकान के कमरे उनके नाम पर िकए। उसके बाद उमेश यादव ने सितंबर-अक्टूबर वर्ष 2022 में पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। उसके बाद से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर शुक्रवार को कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया। मामला दर्ज करवाने खुद उमेश यादव कोराडी थाने और आर्थिक विभाग में पहुंचे थे। पुलिस निरीक्षक बिसांद्रे जांच-पड़ताल कर रही हैं।
 

Tags:    

Similar News