युवक की आत्महत्या मामले में दो पर अपराध दर्ज

खामगांव युवक की आत्महत्या मामले में दो पर अपराध दर्ज

Tejinder Singh
Update: 2022-01-12 13:16 GMT
युवक की आत्महत्या मामले में दो पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव। तहसील के नागझरी शिवार में युवक ने किए आत्महत्या मामले मंे हिवरखेड़ पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमडापुर निवासी आकाश सुरेश गवई ने नागझरी शिवार में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने प्रथम मर्ग दाखल किया था। इस बीच मृतक की मां शालिनी गवई (४८) ने हिवरखेड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उनके बेटे आकाश का वैरागड की सावित्री विष्णु रसाल के साथ प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध की बात उसके पति विष्णु रसाल को पता चलने पर उसने आकाश को धमकी दी थी। जिस कारण आकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। ऐसी शिकायत पर पुलिस ने विष्णु रसाल एवं सावित्री रसाल, दोनों के खिलाफ धारा ३०६, ५०४, ५०६, ३४ के तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जंाच थानेदार के मार्गदर्शन में चल रही है।

Tags:    

Similar News