गड़चिरोली : सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां

गड़चिरोली : सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-07 08:37 GMT
गड़चिरोली : सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर दागी गोलियां

डिजिटल डेस्क,गड़चिरौली।  नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले में नक्सलियों पर लगाम लगाने तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर ही गोलियां चला दी। घटना मंगलवार देर रात के दौरान उजागर हुई है। इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल होने से उन्हें उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में संघपाल विलास मारोती और एन. इंगले हैंं। जबकि आरोपी जवान का नाम संजय सेंद्रे बताया गया है। 

 बताया जा रहा है कि जिले की एटापल्ली तहसील के जीवनगट्टा मार्ग पर सीआरपीएफ का कैम्प बनाया गया है। इस कैम्प में मंगलवार की रात को भोजन कर सभी जवान सो रहे थे। इस बीच संजय सेंद्रे नामक जवान ने अपनी राइफल से संघपाल और एन. इंगले पर गोलियां दाग दी। इसमें संघपाल के पेट और इंगले के पैर में गोली लगी है। घटना के उजागर होते ही दोनों घायलों को अहेरी के उपजिला अस्पताल में दाखिल कराने के बाद उन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले इन तीनों जवानों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते गोलीबारी होना बताया जा रहा है। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपी जवान को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

अंतरगांव-पुराड़ा मार्ग पर मिले नक्सली बैनर 

कुरखेड़ा तहसील के अंतरगांव-पुराड़ा मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाकर विश्व महिला दिवस पर ग्रामवासियों को संगठित होने का आह्वान किया है। नक्सलियों के क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन दंडकारण्य संगठन ने बैनर लगाए है। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नक्सली बैनर को जब्त कर लिया है। 

Similar News