डिजिटल इस्तेमाल के साथ बढ़ेंगे सायबर अपराध: फडणवीस

डिजिटल इस्तेमाल के साथ बढ़ेंगे सायबर अपराध: फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-15 13:34 GMT
डिजिटल इस्तेमाल के साथ बढ़ेंगे सायबर अपराध: फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में डिजिटल लेनदेन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही सायबर अपराध भी बढ़ेंगे। इस चुनौती का सामना करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस सबसे आगे है।  साइबर पोलिसिंग की दृष्टि से महाराष्ट्र की पुलिस देश में अव्वल साबित होगी। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बांद्रे (पश्चिम) स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एवं पुलिस उप आयुक्त साइबर क्राइम कार्यालय के भूमिपूजन के मौके पर कही।  

जनजागरण पर भी देना होगा जोर
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि दैनिक व्यवहार का डिजिटलकरण होने से अब साइबर क्राइम भी बढ़ने की संभावना है। साथ ही फिशिंग के माध्यम से आम जनता से धोखाधड़ी भी हो सकती है। इसलिए एक ओर ऐसे मामलों को लेकर जनजागृति करने की आवश्यकता है। साथ ही संबधित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को सजगता होना होगा। क्योंकि साइबर मामलों में भौगोलिक सीमांकन नहीं होती। उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी कोने में बैठकर आरोपी साइबर क्राइम को अंजाम दे सकते हैं। इस लिए इनसे निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली और व्यवस्था बनानी होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था बनाने में महाराष्ट्र ने देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। राज्य के प्रत्येक जिले को मिलाकर ऐसे चालीस साइबर लैब स्थापित किए हैं।

साइबर हमले का बढ़ सकता है प्रमाण
साइबर स्पेस के युद्ध के लिए मायक्रोसाफ्ट ने सायबर वारियर्स तैयार किए हैं। भारत में भी साइबर हमले का प्रमाण बढ़ सकता है। धार्मिक भावना भड़कानेवाले, सामाजिक सौहार्द खराब कपृरने वालों पर तत्काल प्रतिबंध करना पड़ता है।  उन्होंने कहा कि अन्य अपराधों की जांच में भी सायबर सेल की मदद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। साथ ही इसका सजा का प्रमाण बढ़ाने में भी इससे मदद मिल रही है। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर, सांसद पूनम महाजन, विधायक आशिष शेलार,  मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे,  महानिदेशक (पुलिस गृहनिर्माण) बिपीन बिहारी आदि मौजूद थे। 


 

Tags:    

Similar News