दमोह: मुख्यमंत्री ने महिला जागरूकता अभियान सम्मा का किया शुभारंभ असली हीरो हुए सम्मानित 26 जनवरी तक चलेगा अभियान

दमोह: मुख्यमंत्री ने महिला जागरूकता अभियान सम्मा का किया शुभारंभ असली हीरो हुए सम्मानित 26 जनवरी तक चलेगा अभियान

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-12 09:54 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, दमोह। दमोह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 11 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान "सम्मान" का शुभारंभ किया। समारोह में महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता की सहायता करने वाले "असली हीरो" को सम्मानित किया गया। अभियान के उद्देश्य गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय "सम्मान"अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है, ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन कर सकें। अभियान के दो मुख्य नारे हैं "कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से" एवं "असली हीरो"। अभियान का शुभंकर "गुड्डी" अभियान का शुभंकर "गुड्डी" होगा। जो न केवल अपनी सुरक्षा के लिये सजग है, अपितु दूसरों को भी सचेत करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शुभंकर का अनावरण किया गया। साथ ही अभियान की पोस्टर पुस्तिका का विमोचन एवं महिला सुरक्षा गान का प्रस्तुतिकरण किया। साइबर अपराध से महिला सुरक्षा अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के कार्य भी किए जाएंगे। निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वेबिनार, दूरदर्शन, एफ.एम. एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी सायबर अपराध से सुरक्षा के लिये जागरूक किया जायेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान होगा। अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी किया जाएगा।

Similar News