दमोह - गेहूं की खराब फसल देख किसान ने पीया जहर

दमोह - गेहूं की खराब फसल देख किसान ने पीया जहर

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-29 08:35 GMT
दमोह - गेहूं की खराब फसल देख किसान ने पीया जहर

किसान पर है 20 हजार रुपए का कर्ज - प्रशासन ने बताया पारिवारिक विवाद 
डिजिटल डेस्क दमोह ।
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में साहूकार के 20 हजार रुपए के कर्ज में दबे एक किसान ने खेत में लगी फसल के खराब होने पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किसान की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। एक तरफ किसान ने आत्महत्या की वजह कर्ज होना बताया है। वहीं, प्रशासन के मुताबिक आत्महत्या की वजह पारिवारिक है।  नोहटा क्षेत्र के हथनी गांव निवासी पन्नालाल (50) पिता सीताराम अहिरवार को गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पन्नालाल ने बताया कि उस पर साहूकार का 20 हजार रुपए कर्ज है। उसने खुद की डेढ़ एकड़ और ठेके पर जगह लेकर गेहूं की फसल लगाने की बात कही, जो पानी न दे पाने के कारण खराब हो गई है। वहीं, दूसरी ओर एसडीएम गगन बिसेन ने कहा, किसान के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी लगते ही उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक जांच कराई गई है, जिसमें पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक पीने की बात सामने आई है। उस पर किसी तरह का ऋण नहीं होना बताया गया है। फसल की स्थिति क्या है और क्या हो सकता है। यह जानने के लिए जांच कर रहे हैं। प्रशासन किसान के परिवार के साथ है। 
मानसिक दबाव में था
किसान पन्नालाल के अनुसार कर्ज के चलते वह मानसिक दबाव में था। इसीलिए उसने खेत में डालने वाली दवा का सेवन कर लिया है। जिला अस्पताल में भर्ती किसान की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। 
 

Tags:    

Similar News