दांडगे ने कहा - आरएसएस के मुख्यालय पर निकालेंगे मोर्चा

तैयारी दांडगे ने कहा - आरएसएस के मुख्यालय पर निकालेंगे मोर्चा

Tejinder Singh
Update: 2022-09-27 14:15 GMT
दांडगे ने कहा - आरएसएस के मुख्यालय पर निकालेंगे मोर्चा

डिजिटल डेस्क, वर्धा. भारत मुक्ति मोर्चा व बहुजन क्रांति मोर्चा संगठन द्वारा विश्रामगृह में विविध मुद्दों को लेकर 6 अक्टूबर 2022 को नागपुर के बेझनबाग मैदान में 11 बजे कार्यक्रम करने के पश्चात आरएसएस मुख्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा। यह जानकारी भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रभारी विट्‌ठल दांडगे ने सोमवार को दी। इस दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के मनोज लोहे, नागसेन पाटनकर, बंटी अंबादे, नागोराव शंभरकर, लक्ष्मण मून, मनोहर वानखेडे, किसन वाघमारे, अंजू जिंदे समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। दांडगे ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का संविधान बदलने का षडयंत्र आरएसएस के माध्यम से किया जा रहा है। हरियाणा में होने वाली डीएनए परिषद को रोका गया। बामसेफ संगठन के उत्तर प्रदेश अधिवेशन रोककर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ईवीएम मशीन के साथ पेपर ट्रेल मशीन की गिनती न कर घोटाला कर कांग्रेस-भाजपा चुनाव करवा रही है। इसके विरोध में आगामी 6 अक्टूबर को नागपुर में विशाल रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति वीरेंद्र यादव और बामसेफ तथा भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली के वामन मेश्राम अध्यक्ष रहेंगे। जिसमें भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय युवा बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, राष्ट्रीय आदिवासीएकता परिषद, राष्ट्रीय मायनॉरिटी मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों का रैली में शामिल होकर विविध मुद्दों के साथ आरएसएस के कार्यलय पर मोर्चा निकालकर विरोध जताया जाएगा।

Tags:    

Similar News