खराब हालत में मिली शख्स की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

हिंगोली खराब हालत में मिली शख्स की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Tejinder Singh
Update: 2022-05-27 14:28 GMT
खराब हालत में मिली शख्स की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। शहर के साईंनगर परिसर में एक शख्स की खराब हालत में लाश मिली। उसकी मौत आठ से दस दिन पहले होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना 27 मई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे बांगर नगर एवं साई नगर के बीच नाले के समीप झाड़ियों में स्थानीय निवासियों को गंदी बदबू आने लगी। जिसके बाद जाकर देखने पर एक लाश दिखाई दी। लाश देखते ही परिसर में खलबली मच गई। तुरंत ही शहर पुलिस थाने को सुचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक राकेश कलासागर, सहायक पुलिस अधिक्षक यतीश देशमुख, पुलिस निरीक्षक पंडीत कछवे, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक उदय खंडेराय, उपनिरीक्षक विठुबोने, जमादार संजय मार्के ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया। लाश किसकी है पहचान नहीं हो सकी है। 

Tags:    

Similar News