हुंकार: शिंदे ने अबकी बार 400 के पार का लगाया नारा, जनसभा में उद्धव पर साधे तीर

  • उद्धव ठाकरे पर मुख्यमंत्री शिंदे का हमला
  • हम घर में बैठकर सरकार चलाने वालो में नहीं
  • जनता के बीच जाकर किया काम

Tejinder Singh
Update: 2024-01-10 16:05 GMT

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का सपना साकार हो गया। इसके साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो सपना स्व.बालासाहेब ठाकरे ने देखा था, जो भी पूरा हो गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासाहब का सपना पूरा किया। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कलमनुरी तहसील के आखाडा बालापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। शिंदे ने कहा कि मोदी की अगुवाई में अबकी बार 400 सीटों के पार आंकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य लोकार्पण होने जा रहा है।

इस बार देश में फिर एक बार मोदी की सरकार बनेगी और शिंदे ने अबकी बार आंकड़ा 400 के पार का नारा लगाया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आयोजित शिवसेना की महासंकल्प यात्रा में उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते कहा कि हम लोग घर में बैठकर सरकार चलाने वालो में नहीं हैं। हम सड़क पर उतरकर जनसामान्य के बीच जाकर काम करने वालों में हैं।

शिंदे ने दावा करते कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महायुती राज्य में 45 से अधिक सीट जीत रही है। जिसके लिए राज्य के सभी जिलो में महायुती के संयुक्त मेले का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार ने विविध योजनाओं के माध्यम से राज्य के गरीबों, वंचितो, किसानों, आदिवासियों का उत्थान करने का प्रयास किया है। केंद्र ने राज्य को अरबों रुपए की रकम प्रदान की है। जब्कि उद्धव ठाकरे ने स्व.बालासाहेब ठाकरे के सपने को ध्वस्त कर दिया। शिवसैनिको के साथ विश्वासघात किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।


Tags:    

Similar News