करीब से टाइगर को देखकर रोमांचित हुए धोनी और साक्षी

करीब से टाइगर को देखकर रोमांचित हुए धोनी और साक्षी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-29 17:18 GMT
करीब से टाइगर को देखकर रोमांचित हुए धोनी और साक्षी


डिजिटल डेस्क  बालाघाट। कान्हा नेशनल पार्क में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी उर्फ माही ने पत्नी साक्षी, परिजनों व  मित्रों के साथ सफारी का लुत्फ उठाया। सभी ने टाइगर को करीब से देखा और अनूठे पलों के साक्षी बने। उल्लेखनीय है कि धोनी मंगलवार को कान्हा के ताज होटल में पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक उन्होंने कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी साक्षी माही के अलावा परिजन एवं मित्रजन भी जिप्सी में सवार थे। सात सदस्यों के साथ भ्रमण के दौरान उन्हें मुक्की मार्ग पर सूअरखार पाईंट पर टाइगर के दीदार हुए। इन पलों में उनके चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था। लगभग 10 मिनट तक टाइगर को निहारने के बाद धोनी की टीम कान्हा पार्क में अलग-अलग स्थानसों पर भ्रमण करती रहीं। प्रकृति की खूब सूरती का दीदार किया। 
फील्ड डायरेक्टर ने की मुलाकात- प्रबंधन की ओर से फील्ड डायरेक्टर कृष्ण मूर्ति एवं उनकी टीम ने धोनी से मुलाकात की और उन्हें कान्हा पार्क के बारे प्रदान की। कान्हा भ्रमण के लिए चार दिवसीय प्रवास को महेन्द्र सिंह धोनी ने पूर्णत: निजी प्रवास बताया। इसलिए पुलिस प्रशासन से किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं ली, हालांकि बालाघाट पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए सादे वेष में अपनी टीम तैनात की है। 
फैन्स की लगी भीड़ 
वहीं धोनी से मिलने एवं उनके दीदार करने के लिए कान्हा के मुक्की गेट पर उनके चाहने वालो की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान उनके फैन्स ने चर्चा के दौरान बताया कि महेन्द्र सिंह धोनी को खेलते ही देखा है आज उन्हें करीब से देखने का मौका मिला है। यह एक अच्छा अनुभव रहा। 

Tags:    

Similar News