भाजपा मुख्यालय में छाई रही मायूसी, महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने का था दावा

भाजपा मुख्यालय में छाई रही मायूसी, महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने का था दावा

Tejinder Singh
Update: 2019-10-24 16:06 GMT
भाजपा मुख्यालय में छाई रही मायूसी, महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने का था दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव के पहले भाजपा भले ही महाराष्ट्र में अपने दम पर सरकार बनाने का दावा करती रही है, लेकिन नतीजों ने भाजपा के इन मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ऐसे में शिवसेना को साथ लिए बिना भाजपा के पास सरकार बनाने का कोई चारा नही बचा है। पार्टी के नेता कल तक अपने दम पर बहुमत पाने का दावा कर रहे थे वह भी आज चुनाव के रुझान आने के बाद पार्टी मुख्यालय में नजर नही आए, हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरने पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी है।

पूर्ण बहुमत की उम्मीद में भाजपा ने जश्न की तैयारियां तो खूब की गयी थी, लेकिन जैसे-जैसे रुझानों से तस्वीर साफ होती गई मुख्यालय में मायूसी बढती रही। स्थिति यह हुई कि लंच के बाद दो-चार नेता ही नतीजों पर पार्टी का बचाव करने के लिए बाकी रह गए थे। इनमें प्रवक्ता शाहनावजा भी थे। उन्होने यह कहकर पार्टी का बचाव किया कि हमें मालूम है कि हम महाराष्ट्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नही कर पाए, लेकिन जिस तरह से राज्य की जनता ने भाजपा-सेना गठबंधन को दोबारा समर्थन दिया है यह बड़ी बात है।

शिवसेना द्वारा 50-50 के फार्मूले की याद दिलाये जाने के मुद्दे पर हुसैन ने कहा कि हम तय फार्मूले के तहत आगे बढेंगे, लेकिन वह तय फार्मूला क्या है? इसे उजागर क्यों नही कर रहे है? क्या शिवसेना को ढाई साले के लिए मुख्यमंत्री पद दिया जायेगा। इस मुद्दे पर भी कुछ कहने से उन्होने पल्ला झाड़ लिया।  
 

Tags:    

Similar News