दिव्यांग वोटरों के घर तक आएगी गाड़ी, व्हील चेयर की व्यवस्था

दिव्यांग वोटरों के घर तक आएगी गाड़ी, व्हील चेयर की व्यवस्था

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-03 07:04 GMT
दिव्यांग वोटरों के घर तक आएगी गाड़ी, व्हील चेयर की व्यवस्था

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले के दिव्यांग वोटर वोट डालने से वंचित न रहें, इसलिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। 438 व्हील चेयर की व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर और वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। नेत्रहीन वोटरों के लिए ब्रेल लिपि में वोटर स्लिप की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिव्यांगों को वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। 

8 हजार 411 दिव्यांग वोटर 
उल्लेखनीय है कि नागपुर जिले में नागपुर व रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं और जिले में कुल 8 हजार 411 दिव्यांग वोटर हैं। दिव्यांग वोट देने से वंचित न रहें, इसलिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। पीडब्ल्यूडी एप पर दिव्यांग वोटर अपने लिए सुविधा मांग सकता है। दिव्यांग वोटर को घर से पोलिंग बूथ तक लाने व ले जाने सुविधा मिलेगी। भारत चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट की सूचना पर सभी प्रकार के दिव्यांग (विकलांग भी) वोटरों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। नेत्रहीन या शारीरिक रूप से अनफीट वोटर जो चुनाव चिह्न पहचान नहीं सकता, ऐसे वोटरों को चुनाव अधिकारी की अनुमति से सहायक दिया जाएगा। 

438 व्हील चेयर की व्यवस्था
सबसे ज्यादा उमरेड में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुदगल ने बताया कि 8 हजार 411 दिव्यांग वोटरों को घर से पोलिंग बूथ तक लाने ले जाने के लिए 438 व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। 1 हजार 70 नेत्रहीन, 953 कर्णबधिर, 4 हजार 855 अस्थिव्यंग व 1 हजार 533 विकलांग वोटरों का पंजीयन हुआ है। विधान सभा क्षेत्र के अनुसार, सबसे ज्यादा दिव्यांग वोटर उमरेड में 1 हजार 333 व रामटेक विधान सभा क्षेत्र में  1 हजार 118, काटोल में 858, सावनेर-757, हिंगना -817, दक्षिण- पश्चिम नागपुर -530, दक्षिण नागपुर -497, पूर्व नागपुर -456, मध्य नागपुर -338, पश्चिम व उत्तर नागपुर में 451-451 व कामठी में 832 दिव्यांग वोटर हैं। 

यह सुविधा भी
दिव्यांग वोटरों को लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। नेत्रहीनों के लिए  ब्रेल लिपि वोटर स्लिप, डमी मतदान पत्र (बॅलेट पेपर), अल्पदृष्टि दिव्यांग के लिए मैग्नीफाइंग ग्लास, मैग्नीफाइंग शिट सामग्री। मांगने पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। नजर रखने के लिए एक सुपरवाइजर व निरीक्षक भी नियुक्त किया जाएगा। दिव्यांगों में जनजागृति के लिए  यशवंत स्टेडियम, धंतोली में विकलांग मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।
 

Tags:    

Similar News