श्वानों ने किया जख्मी, बालिका गंभीर

रामटेक श्वानों ने किया जख्मी, बालिका गंभीर

Tejinder Singh
Update: 2022-03-27 12:22 GMT
श्वानों ने किया जख्मी, बालिका गंभीर

डिजिटल डेस्क, रामटेक. तहसील के मसला गांव में खेत शिवार में खेलते समय अचानक श्वानों के झुंड ने अनुष्का उर्फ हनी सुनील गयगये (10) को नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे के दरमियान हुई। जानकारी के अनुसार, अनुष्का पिता के साथ खेत में गई थी। पिता खेत कार्य में जुट गए और वह एक पेड़ के नीचे खेलने लगी। इस बीच अचानक 4-5 श्वानों के झंुड ने अनुष्का पर हमला कर दिया। झपट्‌टा मार कर उसके सिर, हाथ, पैर, कान, गर्दन व पीठ को जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को रामटेक स्थित राधेकृृृृष्ण स्वामी योगीराज हाॅस्पिटल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने से उसे नागपुर रेफर किया गया। परिसर में अावारा श्वानों की दहशत बताई जाती है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद जल्द ही उचित उपाय योजना की मांग की है।

Tags:    

Similar News