रामटेक: रामटेक गढ़ मंदिर में आज रात होगा त्रिपूर दहन

  • रात होगा त्रिपूर दहन
  • रामटेक गढ़ मंदिर में आयोजन

Tejinder Singh
Update: 2023-11-26 09:07 GMT

डिजिटल डेस्क, रामटेक. त्रिपूर पूर्णिमा पर्व पर रामटेक गढ़मंदिर स्थित श्रीराम-सीता और लक्ष्मण मंदिर की चोटी पर रविवार की रात 12 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में त्रिपूर दहन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मंदिर श्रृृृृंखला को आकर्षक विद्युत रोशनाई से सजाया गया है। रविवार को सुबह से ही राममंदिर,लक्ष्मण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना होगी। मूर्तियों के पुराने वस्त्र उतारकर उसे घी में डुबाकर रखे जाते हैं। जिसे रात 12 बजे मंदिरों की चोटी पर जलाने की परंपरा है। दिनभर पुजारियों द्वारा विधिवत पारंपारिक पूजा अर्चना की जाएगी। परिसर में जल, शरबत, अल्पाेहार, मिठाई आदि वितरित की जाएगी। त्रिपूर दहन के चलते परिसर में मेले का स्वरूप बन जाता है। जय श्रीराम जयघोष के बीच जल्लोष मनाते हुए आतशबाजी की जाएगी। साथ ही महीनेभर सुबह मंदिर में चल रही काकड़ आरती का समापन होगा।

निकलेगी श्रीरामकृृृृृृष्ण रथयात्रा : रविवार को शाम 5 बजे श्री विट्ठल-रुक्माई मंदिर, भगतसिंग वार्ड रामटेक से काकड़ आरती भक्त परिवार द्वारा श्रीरामकृृृृृृष्ण रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा का नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण कर धार्मिक रामतलाई मैदान में महाआरती के साथ समापन होगा। सोमवार को सुबह से नप रामटेक द्वारा मंडई मेला आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न सांस्कृृृृृतिक लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी।


Tags:    

Similar News