- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- निजी बस में सवार यात्रियों से जबरन...
दहशत: निजी बस में सवार यात्रियों से जबरन वसूली व मारपीट

डिजिटल डेस्क, मनसर (नागपुर)। नागपुर से रीवा जा रही निजी बस में यात्रियों से जबरन वसूली व मारपीट की गई है। घटना शनिवार की शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच रामटेक थाना क्षेत्र के डुमरी से आमड़ी फाटा के बीच हुई। जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद से बनारस जाने के लिए करीब 90 यात्रियों ने सिकंदराबाद में निजी बस के ऑफिस से टिकट बुक कराई, जहां एजेंट ने यात्रियों से पूरा किराया वसूल कर लिया था। सभी बस क्रमांक टीएस-12, यूसी-9165 से अपने गंतव्य के लिए निकले। इस बीच बस नागपुर पहुंचने पर यात्रियों को दूसरी बस क्रमांक एमएपी-17, पी-1055 में बैठाया गया। बस में नागपुर से पटना, बनारस, रीवा, जबलपुर, सिवनी आदि जगहों के यात्री बैठे थे।
Created On :   15 Oct 2023 5:16 PM IST
Next Story










