Nagpur News: कुही में 1037 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब , मिली हरी झंडी

कुही में 1037 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब , मिली हरी झंडी
1037 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित

Nagpur News जिले की कुही तहसील में प्रस्तावित औद्योगिक विकास परियोजना को आखिरकार प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार के उद्योग, ऊर्जा व कामगार विभाग ने 1037 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। मुंबई में आयोजित बैठक में भूमि चयन समिति ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई। यह परियोजना महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) के माध्यम से विकसित की जाएगी।

278 किसान होंगे प्रभावित : प्रस्ताव के अनुसार, यह औद्योगिक क्षेत्र मौजा मांगली और मौजा खापरी (कुरुडकर), तहसील कुही, जिला नागपुर में विकसित किया जाएगा। कुल 1037 एकड़ में से 996.7 एकड़ निजी और 40.2 एकड़ सरकारी भूमि है। इस परियोजना से 278 किसानों की जमीन प्रभावित होगी।

ऐसे मिली स्वीकृति : 3 अगस्त 2024 को भूमि चयन समिति ने स्थल निरीक्षण किया था। प्रारंभिक प्रस्ताव में क्षेत्र का आकार अनियमित पाया गया, जिसके बाद भूखंड नियोजन में तकनीकी अड़चनें सामने आईं। इसके बाद मांगली और खापरी की अतिरिक्त भूमि को शामिल कर संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया।

औद्योगिक निवेश का नया केंद्र : कुही क्षेत्र उमरेड औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां फिलहाल सीमित औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। प्रशासन इसे अतिरिक्त बुटीबोरी एमआईडीसी के विकल्प के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।

स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा करीब 400 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाली यह एमआईडीसी भले ही बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की तुलना में छोटी हो, लेकिन छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। - संजय मेश्राम, विधायक, उमरेड विधानसभा

राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी : यह बुटीबोरी और अतिरिक्त बुटीबोरी का बेहतर विकल्प बनेगी। बड़े उद्योग आने से स्थानीय ही नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। - राजू पारवे, पूर्व विधायक, उमरेड विधानसभा


Created On :   25 Feb 2026 1:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story