नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन का अगले माह आएगा डीपीआर

जल्द दौड़ेगी नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन का अगले माह आएगा डीपीआर

Tejinder Singh
Update: 2022-02-12 15:52 GMT
नागपुर-मुंबई बुलेट ट्रेन का अगले माह आएगा डीपीआर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। समृद्धि महामार्ग को बुलेट ट्रेन के लिए विकसित किया जाएगा। नागपुर मुंबई बुलेट ट्रेन जल्द दौड़ेगी। अगले माह बुलेट ट्रेन का डीपीआर अर्थात विकाय योजना प्रारूप आएगा। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने यह जानकारी दी है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में 7 बड़े प्रकल्पों की घोषणा की है। उसमें मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन प्रकल्प भी शामिल है। इस माह के अंत या अगले माह के पहले सप्ताह में विकास योजना प्रारूप पेश किया जाएगा।

विदर्भ के लिए करोड़ों का प्रावधान

राज्यमंत्री दानवे ने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर विरोधक गलत जानकारियां दे रहे हैं। बजट पेश होने के पहले ही उसके बारे में भ्रामक बातें कही जाने लगी थीं। लिहाजा बजट की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी दी जा रही है। समृद्धि महामार्ग पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने से अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित करने की अधिक आवश्यकता नहीं होगी। 30 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण करना है। खर्च की बचत होगी। किसानाें को नुकसान नहीं होगा। विदर्भ में विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ो की निधि का प्रावधान किया है। वर्धा नांदेड़ रेलवे के लिए 284 करोड़, वर्धा-नागपुर के लिए 600 करोड, नागपुर-नागभीड़ के लिए 1400 करोड़ व नागपुर, अजनी रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए भरपूर निधि का प्रावधान किया गया है। बजट पेश करने से पहले सभी सेक्टर से चर्चा की गई थी। 2014 में कृषि सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष 39 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। 8 वर्ष से प्रत्यक्ष कर में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की। अप्रत्यक्ष कर 18 प्रतिशत तक लाया गया है। पहले यह 23 प्रतिशत था।

कृषि के लिए 1900 गाड़ियां चल रही हैं

 दानवे ने कहा कि कृषि उपज के निर्यात के लिए 1900 रेल गाड़िया चलाई जा रही हैं। इसके लिए 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। प्रधानमंत्री अन्न सुरक्षा योजना के तहत 80 करोड़ रुपए का अनाज वितरित किया गया। पत्रकार वार्ता में महापौर दयाशंकर तिवारी, राज्यसभा सदस्य विकास महात्मे, भाजप के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कृष्णा खोपडे, मोहन मते, विकास कुंभारे, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, अनिल सोले, सुधाकर देशमुख, पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, अरविंद गजभिये, चंदन गोस्वामी उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News