शराब के नशे में बीमार पत्नी का घोंट दिया गला, शव सड़क पर फेंक हुआ फरार

शराब के नशे में बीमार पत्नी का घोंट दिया गला, शव सड़क पर फेंक हुआ फरार

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-01 12:10 GMT
शराब के नशे में बीमार पत्नी का घोंट दिया गला, शव सड़क पर फेंक हुआ फरार

डिजिटल डेस्क, पुणे। बीमारी से जूझ रही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने में मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार की देर रात पुणे के सिंहगड़ मार्ग स्थित वड़गांव खुर्द परिसर में हुई। 

शराब के नशे में घोंट दिया पत्नी का गला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनाली बाबू शेख (30) की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के आरोप में पति बाबू राजू शेख (35) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सिंहगड़ रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बाबू पत्नी सोनाली के साथ सिंहगड़ मार्ग स्थित रघुनंदन हॉल के पास झोपड़ी में रहता था। सोनाली पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मेडिकल रिपोर्ट में उसे क्षय रोग बताया गया। ससुन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार की दोपहर उसे अस्पताल से छोड़ा गया। उसकी बीमारी से बाबू परेशान था। शुक्रवार की देर रात वह शराब पीकर आया और उसने शराब के नशे में सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसका शव रघुनंदन हॉल के सामने सर्विस रोड पर फेंक दिया। 

शनिवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए जाने वालों ने पुलिस को  जानकारी दी कि रघुनंदन हॉल के सामने सर्विस रोड पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल जाकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए ससुन अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाने के कारण मौत होने की जानकारी सामने आई। उसके बाद पुलिस ने जांच कर उसके पति को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षयरोग जैसी बीमारी का इलाज सरकार फ्री में करती है। कोर्स पूरा करने के बाद यह बीमारी ठीक हो जाती है, लेकिन बीमारी को लेकर भ्रम पालकर आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ले ली। घटना से परिसर में शोक का वातावरण बना हुआ है।

Tags:    

Similar News