मतगणना दिवस पर आगर विधानसभा क्षेत्र में रहेगा शुष्क दिवस "विधानसभा उप निर्वाचन-2020"

मतगणना दिवस पर आगर विधानसभा क्षेत्र में रहेगा शुष्क दिवस "विधानसभा उप निर्वाचन-2020"

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-10-27 07:53 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। आगर-मालवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-166 आगर की मतगणना को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु आगर विधानसभा क्षैत्र में 10 नवम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार मतगणना के दिन आगर विधानसभा क्षेत्र की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों/मद्य भाण्डागार को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा तथा इस दिन मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही होटल, आहार गृह, मधुशाला में अथवा अन्य सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ विक्रय और वितरित नहीं किया जाएगा।

Similar News