फडणवीस ने समृद्धि की तरह नागपुर-गोवा एक्सप्रेस वे बनेगा

नागपुर फडणवीस ने समृद्धि की तरह नागपुर-गोवा एक्सप्रेस वे बनेगा

Tejinder Singh
Update: 2022-09-25 10:33 GMT
फडणवीस ने समृद्धि की तरह नागपुर-गोवा एक्सप्रेस वे बनेगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग की तरह नागपुर-गोवा एक्सप्रेस-वे बनाने का राज्य सरकार का विचार है। इस माध्यम से  विदर्भ-मराठवाड़ा-पश्चिम महाराष्ट्र से गोवा, ऐसा नया  ‘इकोनॉमिकल कॉरिडोर" विकसित किया जाएगा।  

‘लॉजिस्टिक हब" होगा नागपुर

शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नागपुर शहर ‘लॉजिस्टिक हब" के रूप में आगे आएगा। नागपुर, वर्धा में बड़े पैमाने पर ‘लॉजिस्टिक सपोर्ट" तैयार होगा। देश के हर बड़े शहर से नागपुर आठ से दस घंटे में जुड़ सकेगा। समृद्धि महामार्ग देश का सबड़े बड़ा  ‘इकोनॉमिकल कॉरिडोर" के रूप में  विकसित होगा। विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र से गोवा, इस नए ‘इकोनॉमिकल कॉरिडोर" के अलावा केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, नागपुर-दिल्ली व नागपुर-हैदराबाद महामार्ग विकसित करेंगे।  विदर्भ में शीघ्र ही नया नागपुर, नया वर्धा व नई अमरावती ऐसे विस्तारित शहर साकार होंगे। इस दौरान प्रमुखता से जिलाधीश डॉ. विपीन इटनकर, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., नागपुर सुधार प्रन्यास सभापति मनोज कुमार सूर्यवंशी उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News